{"_id":"6907c213c075ecabbd0b5b7d","slug":"relief-from-the-bright-sunshine-during-the-day-a-feeling-of-pink-cold-at-night-ballia-news-c-190-1-bal1002-151308-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दिन में खिली धूप से राहत, रात में गुलाबी ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दिन में खिली धूप से राहत, रात में गुलाबी ठंड का अहसास
विज्ञापन
बलिया। चक्रवती तूफान मोंथा का असर अब कम हो गया है। चार दिन की बारिश के बाद रविवार की सुबह खिलकर धूप हुई। वहीं, रात को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा।
दिनभर धूप के बीच आसमान में बादलों के आने-जाने का क्रम जारी रहा। इधर, दिहाड़ी मजदूर भी अपने काम पर लौट आए हैं। रविवार होने के कारण बाजारों में भीड़ कम थी लेकिन अब दुकानदारों को उम्मीद है कि सोमवार से बाजार में तेजी आएगी। व्यापारी रामकुमार मुन्ना, संजीव कुमार व अंकित कुमार ने बताया कि लगन का सीजन शुरू होने वाला है। चार दिन बारिश के कारण जल्द ही दुकानें बंद कर देते थे। दिन साफ होने के बाद बाजार में तेजी आने की उम्मीद है।
चार दिन की बारिश के बाद रविवार को धूप निकलने के कारण तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। एक नवंबर को अधिकतम तापमान 23.3 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। धूप निकलने के बाद लोगों को काफी राहत मिली।
फसल बचाने के प्रयास में लगे किसान : रविवार को धूप निकलने व मौसम साफ होते ही सबसे अधिक सुकून किसानों को मिली। वह सुबह ही अपने खेतों की तरफ निकल गए और बारिश व हवा से गिरी फसलों को बचाने के जुगाड़ में जुट गए। बेल्थरारोड में सुबह जब सूर्य की किरणें खेतों पर पड़ीं तो गांवों में ट्रैक्टर व मोटर पंप की आवाजें गूंजने लगी। किसान अपने कंधों पर फसल काटने के औजार और सिर पर गमछा बांधे खेतों की ओर निकल पड़े। जयप्रकाश नगर /लालगंज में भी यही हाल किसानों का रहा।
विज्ञापन
बैरिया के एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि तहसील क्षेत्र के किसानों की फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। बहुत जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। शासन से किसानों के लिए मुआवजे के तौर पर जो भी सहयोग राशि देने का आदेश दिए जाएंगे, वह किसानों को बहुत जल्द मुहैया कराई जाएगी।