फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Reduction in GST rates will benefit everyone: Anand Swarup

जीएसटी दरों में कमी से सभी को लाभ : आनंद स्वरूप

Fri, 10 Oct 2025 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Reduction in GST rates will benefit everyone: Anand Swarup
सिकंदरपुर कस्बा में जीएसटी पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते पूर्व मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला
सिकंदरपुर/घोघा/मनियर। भाजपा की ओर से शुक्रवार को सिकंदरपुर और बांसडीह में जीएसटी दर में कमी, मिला उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर संवाद सम्मेलन हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को सीधा लाभ मिला है। इससे बाजार में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आम जनता को राहत मिली है। आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाना है। आनंद स्वरूप शुक्ला और नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल ने व्यापारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। अरविंद राय, आकाश तिवारी, क्षितिज प्रताप सिंह, कौशल श्रीवास्तव, डॉ. उमेश चंद, अरविंद श्रीवास्तव, त्रिभुवन चौरसिया, अनूप जायसवाल, सुनील जायसवाल थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत बांसडीह के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह, सभासदों, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग ने भाग लिया। उद्देश्य वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में स्थानीय स्तर से सुझाव एकत्रित करना था। नगरीय विकास, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, आधारभूत संरचना, सड़क एवं नाली निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। ईओ संदीप सिंह ने कहा कि गोष्ठी में प्राप्त सभी सुझावों और विचारों को संकलित कर शासन को भेजा जाएगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय जरूरतों और जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह महाअभियान नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। अनिल कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, नसरुद्दीन, अशोक कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुल्लर, छट्ठू चौहान, अनमोल कुमार गुप्ता, मनोज साहू, सुरेश मिश्रा, काली मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनियर इंटर कॉलेज के स्व. गीता सिंह सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इस मौके पर प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, कमलेश उपाध्याय, जोगिंदर सिंह, लट्टू उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed