फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Red sand business running on the shoulders of the police

पुलिस के कंधे पर चल रहा लाल बालू का धंधा

Mon, 14 Feb 2022 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Red sand business running on the shoulders of the police
बलिया। जिले में हो रहे लाल बालू के धंधे को पुलिस का कंधा मिलता है। अधिकांश ट्रकें ओवरलोड ही चलती हैं। हालांकि अब यह अवैध धंधा मांझी घाट स्थित जयप्रभा सेतु के रास्ते होता है। पहले यह धंधा भरौली-बक्सर पुल के रास्ते होता था जो आठ वर्षों से बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित है। हालांकि इस पुल से छोटे वाहनों से अवैध धंधा होता है। ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से जहां एनएच-31 समेत अन्य सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। वहीं, जनता भी त्रस्त हो चुकी है। पूरे दिन एनएच हो या गांव की सड़कों पर चलना दूभर हो चुका है। एक बार फिर एनएच-31 की मरम्मत हो रही है, लेकिन ये कितने दिन ट्रकों कावजहन सहेंगी ये कहना मुश्किल है।
विज्ञापन

जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित बैरिया विधान सभा के लोग अवैध धंधेबाजों की मनमानी से तंग आ चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन इसलिए अंधा बन गया है क्योंकि यहां के अवैध धंधे में पुलिस का भी कंधा लगा है। यही कारण है कि यह धंधा कभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रात हो या दिन मौका निकाल अवैध लाल बालू के कारोबार से जुड़े लोग पुलिस की मिलीभगत से अपना काम कर करते हैं। हालांकि कभी कभार दिखावा के लिए कुछ ट्रैक्टरों को सीज कर कोरम किया जाता है। बताया जाता है कि लाल बालू माफियाओं के लिए सीमांकन भी मजबूत कवच देता है। बिहार से गंगा पार करने के बाद यूपी के गांवों के पास लाल बालू को डंप किया जाता है वह स्थान बिहार का क्षेत्र पड़ता है और यहां से आसानी से लाल बालू को उंचे दामों पर ट्रैक्टरों के साथ ट्रकों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ आदि जनपदों को भेजा जाता है। यह ट्रकें ओवर लोड ही चलती हैं जो सड़कों के लिए काल बन चुकी हैं। ओवर लोड लाल बालू लदी ट्रकों की आवाजाही से एनएच 31 पूरी तरह तबाह हो चुका है और इसके साथ ही बैरिया-सुखपुरा, बलिया-सिकंदरपुर आदि मार्ग अब टूटने लगे हैं।
विज्ञापन

-----------------
इन घाटों पर लाया जाता है लाल बालू
जयप्रकाशनगर। पहले जनपद के ही घाटों पर लाल बालू की नावें आती थी, लेकिन अब सिताबदियारा के लाला टोला घाट पर नावों से लाल बालू गिराया जाता है। इसके अलावा दोकटी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के सती घाट, शिवपुर घाट, दोकटी घाट, बैरिया थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के अठगांवा घाट, सठिया ढाला घाट, चांददीयर घाट पर नावों के अलावा जयप्रभा सेतु से रोजाना बड़ी संख्या में ओवर लोड ट्रकें लाल बालू लेकर गुजरती हैं। पुलिस को कभी कभार कार्रवाई भी करती है लेकिन परिवहन विभाग की ओर से कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
यह है ट्रकों की निर्धारित भार क्षमता
जयप्रकाश नगर। परिवहन विभाग की ओर से ट्रकों का भार का मानक एक्सल के अनुसार तय किया गया है। छह चक्का ट्रक एक एक्सल, दस चक्का ट्रक दो एक्सल, बारह चक्का ट्रक तीन एक्सल, चौदह चक्का ट्रक चार एक्सल बताया गया है। इसी तरह क्रमश: 10, 20, 25 30 टन तय क्षमता तय है।
-------------------
केस - एक
14 दिनों पहले लाल बालू लदी ओवर लोड नौ ट्रकों को सहतवार पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने परिवहन विभाग के जिम्मे लगा दिया।
केस - दो
एक सप्ताह पहले सिकंदरपुर पुलिस ने लाल बालू लदी ओवर लोड तीन ट्रकों को पकड़ा और कार्रवाई की।
------------------------
ओवर लोड ट्रकों को लेकर समय समय पर कार्रवाई की जाती है। सचल दस्ते भी इस पर नजर रखते हैं। जल्द ही आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
- राज भूषण चौधरी, आरआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed