फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Recovery of forest department decreased by 75%

75 फीसदी तक घटी वन विभाग की वसूली

Thu, 14 Dec 2017 12:01 AM IST
ballia
ballia Updated Thu, 14 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
 Recovery of forest department decreased by 75%
nepali forest trekking
वन विभाग के राजस्व की वसूली में अचानक 75 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि आज भी तहसील क्षेत्र में लाल बालू का अवैध धन्धा फल फूल रहा है। बिहार के कोइलवर से सड़क मार्ग व जल मार्ग से द्वाबा में अवैध तरीके से लाल बालू की खेप पहुंच रही है।  
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव बाद से ही लालबालू का खेल शुरू हो गया। हालांकि वन विभाग ने अवैध लाल बालू ले जाने वालों से रसीद काट कर उस समय राजस्व को लाभ पहुंचाया। विभागीय आकड़ों पर गौर करें तो फरवरी से सितम्बर तक वन विभाग द्वारा हर दो माह पर 50 लाख से 70 लाख रुपये राजस्व का फायदा पहुंचाया गया था। जबकि पांच अक्टूबर को वन दरोगा से हुई मारपीट की घटना के बाद अक्टूबर व नवम्बर माह में करीब 14 लाख रुपये ही वसूली हो सकी है। सूत्रों की माने तो वनकर्मियों के राजस्व वसूली में रुचि न लेने के वजह से हर माह लगभग 25 से 30 लाख रुपयों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि बैरिया में वनकर्मियों का टोटा है। चार फारेस्ट गार्ड का जिम्मा एक ही फारेस्ट गार्ड को दी गयी है। जबकि वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय बिना बाबू के ही चल रहा है। बताया कि मांझी बैरियर पर आठ वनकर्मियों का मानक है। लेकिन दो वनकर्मी ही बैरियर की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed