फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Recovery notice issued to 629 farmers

629 किसानों को रिकवरी नोटिस जारी, हड़कंप

Fri, 13 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Recovery notice issued to 629 farmers
बैरिया। तहसील के 629 किसानों से किसान सम्मान निधि का धनराशि लौटाने का आदेश जारी किया गया है। उप जिलाधिकारी स्तर से संबंधित किसानों को नोटिस भेजा जा रहा है। कुछ किसानों को नोटिस मिला है।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि इंद्राज ने बताया कि जिस किसान ने आयकर जमा किया है उनसे रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है। उपनिदेशक कृषि के अनुसार बैरिया ब्लाक में 249, मुरलीछपरा में 192 व रेवती के 188 किसान शामिल है। इसका दूसरा पहलू यह भी है कि जो किसान किसी न किसी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी या बीमा कंपनी में अभिकर्ता का काम किया है और उनका टीडीएस कटा है। भले ही वे गरीब ही हों वे भी इस जद में आ गए हैं। किसानों से रिकवरी के नोटिस के बाद गांवों में हड़कंप है। कई किसानों ने बताया कि हम सहारा में अभिकर्ता रहे हैं। उस दौरान में महज 400 रुपया टीडीएस कटा था, जिसे मैं रिटर्न भरकर कटा हुआ 400 रुपया टीडीएस वापस लिया हूं। मुझे भी रिकवरी का नोटिस आ गया है। ऐसे में इस तरह के किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed