{"_id":"68dc10752f203a76fc0f37ed","slug":"recognize-your-strengths-and-face-every-challenge-boldly-ballia-news-c-190-1-ana1001-149339-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पहचानें अपनी शक्ति, हर चुनौती का डटकर सामना करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पहचानें अपनी शक्ति, हर चुनौती का डटकर सामना करें
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में फ़ीनिक्स इण्टरनेशनल स्कूल निमिया पोखरा, कटरिया में आयोजित अ
सागरपाली। तुम शक्ति स्वरूपा हो, किसी विपत्ति से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि अपनी शक्ति पहचान कर विपत्ति को परास्त करें। इसी संदेश के साथ अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत कटरिया निमिया पोखरा गांव के फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम 68 छात्राओं को आत्म सुरक्षा की जानकारी दी गई।
विद्यालय के डायरेक्टर सुनील यादव ने कहा कि छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहें। मनचलों का डटकर मुकाबला करें। मनचलों से डरें नहीं, उत्पीड़न सहें नहीं। अनजान नंबर व फ्रेंड रिक्वेस्ट पर ध्यान न दें। किसी भी परेशानी पर डायल-112 पर फोन करें। इस दौरान प्रशिक्षक फैयाज खान ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
उन्होंने कहा कि बेटियां भी बेटों की तरह समाज में बराबरी की हकदार हैं। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस टीम कानून के बारे में जागरूक कर रही है। अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो महिला हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस की मदद लें। अपनी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण आज की मांग है। स्कूल आते-जाते अगर रास्ते में कोई छेड़खानी करता है तो उसका डट कर सामना करें। विपरीत हालात में घबराना नहीं चाहिए। कहा कि आपके आसपास अगर गलत कार्य या महिला उत्पीड़न हो रहा है तो हेल्पलाइन नंबर 1090, 1090, 181 पर जानकारी दें। किसी भी प्रताड़ना का खुलकर विरोध करेंं। आपकी चुप्पी आरोपियों का मनोबल बढ़ाएगी। सरकार ने कई कानून महिलाओं के लिए बनाए हैं। इस दौरान आकांक्षा कुमारी, अनन्या, वैष्णवी, शाइनी, ऋषिता, अदिति कुमारी, काजल, वैष्णवी, अंकिता प्रिया कुमारी आदि रहीं।