फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Received 24 thousand doses of Covishield, vaccination campaign started

Ballia News: कोविशील्ड की 24 हजार डोज मिली, टीकाकरण अभियान शुरू

Sat, 21 Jan 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Received 24 thousand doses of Covishield, vaccination campaign started
बलिया। कोरोना संक्रमण के आहट के बीच जिले में फिर से कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। शासन की ओर से 24100 हजार कोविशील्ड की डोज मिल चुकी है। अभी कोवैक्सीन की डोज आने वाली है।
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण हो रहा है। पूर्व में किसी कारण टीका लगाने से बाकी लोग और बूस्टर डोज वाले पहुंच रहे हैं। रोज करीब दो से तीन सौ डोज लग रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर चहलपहल बढ़ गई है। आने वाले दिनों में लगाने वालों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। दूसरे चरण में 2 फरवरी 2021 से फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगनी शुरू हुई थी। तीसरे चरण में एक मार्च 2021 से 60 वर्ष से ऊपर और 45-59 आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। कोविड संक्रमण मरीज मिलने के बीच सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में कोविड नियम पालन पर सख्ती हो गई है। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 प्लस के युवाओं को 55.12 फीसद लगा टीका
जिले में 18 से 45 वर्ष के युवाओं की संख्या करीब 16,55,249 हैं। इसके सापेक्ष, प्रथम डोज 9,12,380 यानी 55.12 फीसद, द्वितीय डोज 4,23,185 यानी 25.57 फीसद युवाओं को दी गई है।
45-60 वर्ष के लोगों का 77.03 फीसद टीकाकरण
जिले में 45 से 60 वर्ष के लोगों की संख्या की लगभग 4,80283 है। इसमें प्रथम डोज 3,69,943 यानी 77.03 फीसद और द्वितीय डोज 2,17, 564 यानी 45.30 फीसद लोगों को दिया गया है।
60 प्लस के लोगों का 82.26 फीसद टीकाकरण
जिले में 60 प्लस लोगों की संख्या लगभग 3,11,224 है। इसमें प्रथम डोज 2,56,001 यानी 82.26 फीसद और द्वितीय डोज 1,50,370 यानी 48.32 फीसद लोगों को दिया गया है

दुबई से बलिया पहुंचे बूस्टर डोज लेने वाले
दुनिया में कोरोना संक्रमण फिर से फैलने के भय के बाद तमाम देश सतर्कता बरत रहे हैं। लॉकडाउन जैसे संकट से बचने के लिए कोविड नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं। यही कारण है कि बांसडीहरोड के छाता गांव निवासी संतोष मिश्रा दुबई से बूस्टर डोज लगवाने जिला महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंपनी के काम के लिए सिंगापुर जाना है। वहां कोविड टीकाकरण नहीं हो रहा। घर पर फोन करने पर पता चला तो सिर्फ टीका लगने वाला है। दुबई से कोलकाता पहुंचा। वहां से घर आया। सबसे पहले टीका लेने के बाद आराम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed