फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rebuked for delay in arrest of miscreants

एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Mon, 19 Aug 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rebuked for delay in arrest of miscreants
बैरिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सोमवार को बैरिया थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शस्त्र रजिस्टर देखा। अपराध और विवेचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मामलों का जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में हो रहे विलंब पर मातहतों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसपी ने 31 जुलाई को बकुल्हा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ को गंभीरता से लेते हुए कहा कि तीन अपराधियों में से दो गिरफ्तार है लेकिन शेष एक अपराधी की गिरफ्तारी में विलंब क्यों है। एसपी ने उक्त अपराधी को दो दिनों के अंदर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर नाराज एसपी ने मातहतों को बताया कि अपराधी कितने भी बड़े पहुंच वालों के संरक्षण में क्यों न हों वह बख्शे नहीं जाएंगे। कहा अपराधी न तो पुलिस की नजर से बचेंगे और न कलम से। एसपी ने बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर पीआरओ सत्येंद्र सिंह राघव व अन्य पुलिसकर्मी रहे।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रेवती थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने भूमि विवाद रजिस्टर, गैंग रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया एवं मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शिव मिलन, एसआई परमानंद त्रिपाठी, गजेंद्र राय, सदानंद यादव, रविशंकर आजाद, सतीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed