फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rebuke in the market

मंडी में खामियों पर फटकार

Tue, 23 Jan 2018 11:27 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 23 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rebuke in the market
मातहतों के साथ मंगलवार को तहसील का निरीक्षण करते जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को तहसील और नवीन मंडी स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कई खामियों पर अधीनस्थों को फटकार लगाई। कहा व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। तहसील के निरीक्षण में उन्होंने रजिस्टर नंबर 4 में जमा धनराशि के बारे में जानकारी हासिल की तथा उपभोक्ता प्रभार के पैसे का हिसाब भी लिया। उन्होंने कहा उपभोक्ता प्रभार के पैसे से अवस्थापना सुविधाएं जैसे -सोलर लाइट कंप्यूटर, समरसेबल, अलमारी.वाटर कूलर आदि ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 10 सालों में जो तालाब के पट्टे दिए गए हैं उनसे जो जमा धनराशि जमा हुई है उसका लेखा-जोखा दुरुस्त रखा जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर मातहतों को जमकर फटकार लगाई। धारा122 बी और धारा 34 के मुकदमों के निस्तारण की स्थिति ठीक नहीं पायी गयी। नाराजगी जाहिर करते हुए मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


नवीन मंडी स्थल के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पूरी मंडी की जमीन 23.85 एकड़ है, जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि मंडी की पूरी जमीन की नाप करा ली जाए। कहा कि वर्ष 17-18 मे केंद्रवार खरीद की स्थिति से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को निर्देश दिया कि राइस मिल की चेकिग करें तथा मण्डी सचिव को केन्द्रो का निरीक्षण करने को कहा। चेताया कि खाद्यान्न की कालाबाजारी किसी भी दशा मे नही होने दी जाएगी। ब्लाक अन्त्योदय ग्राम मन्दा मे आयोजित जनता चौपाल में जन समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि पेन्शन व प्रधानमंत्री आवास योजना मे कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। उन्होने प्रधानमन्त्री आवास योजना मे आवंटित 61 आवास को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed