फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ready to welcome the New Year

नए साल के स्वागत के लिए तैयार

Thu, 31 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 31 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ready to welcome the New Year
नव वर्ष के दिन सबके लिए वन विहार खास रहता है। यहां बच्चों के लिए  जहां मनोरंजन के भरपूर साधन है। वहीं  बड़े-बुजुर्ग भी हरियाली एवं खुशनुमा माहौल भरपूर लुत्फ उठाते हैं। वन विहार  को नए साल के लिए अभी से सजाया, संवारा जा रहा है। बच्चों के लिए लगे  झूले, फाउंटेन, जंपिंग पैड आदि को दरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन



इसके साथ ही शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर स्थित शहीद स्मारक बसंतपुर को पूरी तरह साफ-सूथरा  हो चुका है। इसके लिए वन विभाग के कर्मचारी एक सप्ताह पहले से लगे हुए  हैं। बसंत विहार में खासकर सुरहाताल से लेकर एशिया का सबसे बड़ा फव्वारा,  वाच टावर, संग्राहलय आदि देखने लायक है।
विज्ञापन



हालांकि रख-रखाव बेहतर न होने की  वजह से शहीद स्मारक इन दिनों अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है। यहां प्रतिवर्ष नए साल एवं खास मौकों पर ही लोग आते हैं। उधर जनपद मुख्यालय से 40 किमी दूर  बिहार से सटे कोरंटाडीह क्षेत्र में मां मंगला भवानी मंदिर, अन्नपूर्णा  मंदिर तथा दुर्गा मंदिर के आसपास के इलाके में नए साल पर लाखों की भीड़  उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार से हजारों की संख्या में लोग इस पार जश्र मनाने के लिए  आते  हैं और देवी दर्शन कर वापस घर जाते हैं। इन जगहों पर सुरक्षा के  मद्देनजर पुलिस की तैनाती भी की जाती है। नगर सहित विभिन्न तहसील  मुख्यालयों पर नए वर्ष का जश्र मनाने के लिए तैयारी की जा रही है। खासकर  नगर में रेस्तरा, होटल एवं मंदिरों को अभी से सजाने और संवारने का काम किया  जा रहा है। नए वर्ष पर दूकानदार भी अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed