फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ready-made establishments, worshipers will be worshiped

प्रतिष्ठान सजे, आज पूजे जाएंगे शिल्पदेव

Mon, 16 Sep 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ready-made establishments, worshipers will be worshiped
बलिया। शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की पूजा 17 सितंबर यानी आज होगी। शहर में दुकानों, मंदिरों व विभिन्न संस्थानों की साफ सफाई में लोग सुबह से ही जुटे रहे। भगवान विश्वकर्मा की पूजा जिला के तकनीकी संस्थानों, मोटर गैराजों, वाहन के एजेंसियों सहित काष्ठ शिल्पियों द्वारा प्रमुख रूप से की जाती है। कई संस्थानों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, विभिन्न संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में विशेष चहल पहल देखी गई। बाजार में पूजा सामग्री व सजावट के सामानों की कई दुकानें लगाई गई थी। पूजा सामग्रियों की खरीदारी को लेकर पूरे दिन बाजार गुलजार रहे। इस दौरान लोगों ने शहीद चौक व रेलवे स्टेशन रोड स्थित सजी दुकानों से भगवान विश्वकर्मा के चित्र व प्रतिमा की खरीदारी की। वहीं लोग अपने वाहनों सहित उपकरणों की सजावट व पूजा-पाठ को लेकर खरीदारी करते देखे गए। बहेरी स्थित तमाम मोटर पार्ट्स की दुकानों व प्रतिष्ठानों ने विश्वकर्मा पूजा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

विधि-विधान से करें पूजा
पूजन विधि पर बताते हुए जानेमाने पंडित डा अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि पूजा के लिए आवश्यक सामग्री जैसे अक्षत, फूल, चंदन, धूप, अगरबत्ती, दही, रोली, सुपारी, रक्षा सूत्र, मिठाई, फल आदि की व्यवस्था कर लें। इसके बाद फैक्ट्री, वर्कशाप, आफिस, दुकान आदि के स्वामी को स्नान कर सपत्नीक पूजा के आसन पर बैठना चाहिए। फिर विधि-विधान से क्रमानुसार स्वयं या फिर अपने पंडितजी के माध्यम से पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed