फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ration will be stopped for 2 lakh consumers due to lack of e-KYC.

Ballia News: ई-केवाईसी न होने से 2 लाख उपभोक्ताओं का बंद होगा राशन

Tue, 10 Feb 2026 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ration will be stopped for 2 lakh consumers due to lack of e-KYC.
बलिया। निर्धारित अवधि के अंदर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले करीब 204770 उपभोक्ताओं का राशन बंद होगा। सरकार ने राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने अनिवार्य कर दिया है। जिला पूर्ति विभाग की तरफ से सूचना के बाद भी यह कार्डधारक ई-केवाईसी कराने नहीं पहुंच रहे है। ऐसे में शासन का मानना है कि इन लोगों को योजना के लाभ की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में अब नाम काटने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन से तीन माह का समय दिया गया था। ई-केवाईसी न करने के कारण इनका खाद्यान्न बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग लगातार राशनकार्डधारकों को ई केवाईसी कराने के लिए प्रेरित करता रहा है। इसके तहत कार्डधारकों को प्रदेश में किसी भी कोटे की दुकान पर पहुंचकर ई पास मशीन पर बायोमेट्रिक जांच करानी होती है। बायोमेट्रिक जांच की प्रक्रिया पूरी होने पर कार्ड पर दर्ज यूनिट पर पहले की तरह राशन जारी होता रहेगा। यदि किसी ने जांच नहीं कराई तो उनका राशन रोक दिया जाएगा। जिले में 599025 कार्ड धारक है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर आने लगे संदेश

जिन लाभार्थियों ने बायोमेट्रिक नहीं कराई है उनके मोबाइल फोन नंबर पर उत्तर प्रदेश का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (एफसीएस यूपी) की तरफ से संदेश भेजा जा रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि ई केवाइसी न होने के कारण राशन अगले तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। केवाईसी जल्द कराएं वरना यूनिट या राशनकार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डधारकों को लगातार ई-केवाईसी कराने की सूचना दी जा रही है। कोटेदार भी लोगों को प्रेरित कर रहे है लेकिन अभी भी काफी संख्या में केवाईसी अधूरी है। जो कार्डधारक ई-केवाईसी करा लेगा उसे अगले माह से खाद्यान्न मिलने लगेगा।
-देव मणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed