फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rasra station master cheated

Ballia News: रसड़ा के स्टेशन मास्टर से ठगी

Sun, 20 Oct 2024 04:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Rasra station master cheated
रसड़ा। रसड़ा रेलवे स्टेशन मास्टर टाटा स्काई के नाम पर आनलाइन ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित ने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

संतोष कुमार महतो पुत्र लाल महतो निवासी मधेपुर बिहार रेलवे स्टेशन रसड़ा पर स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। करीब पांच-छह वर्ष से रसड़ा में ही सपरिवार परिवार रहते हैं। शनिवार की सुबह संतोष कुमार महतो ने टाटा स्काई का रिचार्ज करने के लिए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर 18002086633 पर कॉल किया। कस्टमर केयर की तरफ से फोन कट गया। इसके बाद संतोष कुमार महतो के नंबर पर दूसरे नंबर 07977676748 और 8167457854 से कॉल आई। उसने रिचार्ज करने की टिप्स दी। फिर उनके व्हाट्सएप पर एक ऐप भेजा। इसके माध्यम से 78178 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने तत्काल साइबर सेल में ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed