{"_id":"63f8ea7e5608b74b1f0fd6a4","slug":"rasda-revati-and-bariya-got-six-crores-for-drainage-ballia-news-c-20-1-77573-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रसड़ा, रेवती और बैरिया को जल निकासी के लिए छह करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रसड़ा, रेवती और बैरिया को जल निकासी के लिए छह करोड़ मिले
Fri, 24 Feb 2023 10:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
बलिया। शासन ने नगरीय क्षेत्र में जल निकासी के लिए जनपद के तीन निकायों के लिए परियोजनाएं स्वीकृत की है। इसमें सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत नगर विकास विभाग ने रसड़ा नगरपालिका के लिए 1.82 करोड़, रेवती नगर पंचायत के लिए 1.93 करोड़ और बैरिया के लिए 1.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। पहली किस्त में धनराशि मिलने के बाद टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है। धनराशि से विभिन्न वार्डों में नालों का निर्माण कराया जाएगा।
बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव को देखते हुए विभिन्न निकायों की ओर से एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत में जल निकासी के लिए पिछले दिनों विभिन्न निकायों की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने नगरीय क्षेत्र में जल निकासी के लिए तीन परियोजनाएं स्वीकृत की है। रसड़ा नगरपालिका और रेवती तथा बैरिया नगर पंचायत के लिए लगभग छह की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्य शुरु कराने के लिए पहली किस्त में क्रमश: 50, 46 और 49 लाख की धनराशि भी जारी कर दी है। इस धनराशि से विभिन्न वार्डों में नालों का निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों निकायों की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
शासन को जल निकासी के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसे स्वीकृति मिल गई है। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। - मृदुल सिंह, ईओ, रेवती