{"_id":"60ba678f8ebc3e66863612ba","slug":"rapid-sampling-and-investigation-is-being-done-in-villages-including-the-city-ballia-news-vns593064855","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों से भिड़े ग्रामीण, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों से भिड़े ग्रामीण, सात जख्मी
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर पर विद्युत तार जुड़वाने को लेकर ग्रामीणों व विद्युत कर्मचारियों में बृहस्पतिवार की देर रात्रि कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर ग्राम हरदिया की सप्लाई पहले से खेजुरी फिडर में चल रही थी, लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर उसे सिवानकला फीडर में जोड़ने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार की देर शाम तक हो गई थी, जिसे ग्रामीण रात में विद्युत सप्लाई कराने की मांग कर रहे थे।
दर्जनों की संख्या में ग्रामीण देर रात विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए और वहां पर ड्यूटी में तैनात विद्युत कर्मियों से कहासुनी होने लगी। विद्युत कर्मी सुबह में विद्युत सप्लाई की बात कर रहे थे, लेकिन ग्रामीण रात को ही विद्युत देने की बात पर अड़े रहे। इस पर दोनों पक्षों में तूतू-मैंमैं होते होते वहां पर मौजूद स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और मामला गंभीर हो गया। इसके बाद देखते ही देखते हाथापाई के साथ-साथ लाठी डंडे एवं पत्थर चलने लगे, जिसमें विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर पर तैनात एसएसओ अमरजीत, एसएसओ विद्यासागर व लाइनमैन समरजीत घायल हो गए।
जबकि दूसरे पक्ष से राजेश उर्फ मुन्ना सिंह, आकाश सिंह, भोला व बंटी को गंभीर चोटें आई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच तीन लोगों को पकड़ कर थाने लाई। कुछ घंटों बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों के तरफ से भी प्रार्थना पत्र सिकंदरपुर पुलिस को दे दिया गया है। साथ ही मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को भी दी गई है
योगेश यादव, जेई, विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर।