फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rapid sampling and investigation is being done in villages including the city

शहर समेत गांवों में तेजी से हो रही सैंपलिंग और जांच

Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rapid sampling and investigation is being done in villages including the city
अमर उजाला लाइव: समय:11.10 नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में बाहर से आने वाले यात्रियों का कोरोना जांच के ल? - फोटो : BALLIA
अनलॉक के होने के बाद भी कोरोना सक्रंमण को लेकर प्रशासन कोतही बरतने के मूड में नहीं है। तभी तो ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ नगर में आने वाले लोगों की कोरोना जांच का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को देहात के गड़वार ब्लॉक के रामगढ़, बेरुआरबारी समेत माडल रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में नजर आया, जहां आने-जाने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग की बकायदा व्यवस्था की गई थी। रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की कोरोना जांच के लिए पांच टीमें लगाई गई थीं, वहीं रोडवेज परिसर में एक टीम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैनात किया गया था, जो एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना जांच करती दिखी।
विज्ञापन

स्थान-रेलवे स्टेशन
समय- दिन में 11.10 बजे
अनलॉक के बाद यात्रियों की चहल कदमी से गुलजार रहने वाले रेलवे कैंपस में वैसे तो लोगों की खासी भीड़ रही। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच टीमों को तैनात किया गया, आने-जाने सभी लोगों की एंटीजन टेस्ट करने के अलावा सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन

स्थान-रोडवेज बस स्टैंड
समय- सुबह 11.20 बजे
कोरोना काल में भी रोडवेज का बस अड्डा रोजाना सुबह छह बजे से लेकर रात के नौ बजे अंतिम बस जाने तक पूरी तरह से गुलजार रहता है। यहां शुक्रवार को यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही थी। इसके लिए रोडवेज परिसर में पांच सदस्यीय जांच टीम को तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान-ग्राम रामगढ़ (गड़वार ब्लॉक)
समय-दिन के 12.00 बजे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर क्षेत्र के रामगढ़ गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को पहुंची, वहां पर 100 लोगों का आरटीपीसीआर तथा एंटीजन किट से 125 लोगों की जांच की गई। सैंपलिंग टीम में युसूफ अंसारी, दीपक, फार्मासिस्ट अमित कुमार, बीसीपीएम अनिल कुमार के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका यादव मौजूद रही।
स्थान- ग्राम दतिवढ़ (बेरुआरबारी ब्लॉक)
समय- दिन के एक बजे
बेरूआरबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत दतिवढ़ गांव में सैंपलिंग टीम ने 86 आरटीपीसीआर एवं 97 एंटीजन किट से सैंपल लिया। एंटीजन जांच में कोई पाजिटिव नहीं मिला। जबकि आरटीपीसीआर सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया। सैंपलिंग टीम में एलटी मुन्ना यादव एवं पर्यवेक्षक राजनाथ मौजूद रहे।

रोडवेज परिसर में तैनात टीम द्वारा 85 एंटीजन और आरटीपीसीआर के लिए 36 सैंपलिंग की गई। जबकि रेलवे स्टेशन परिसर में लगी पांच टीमों ने 81 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया। साथ ही आरटीपीसीआर जांच के लिए 68 नमूने संकलित किए।
- आशुतोष सिंह, टीम प्रभारी, अर्बन रैपिड रिस्पॉस टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed