फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rape case filed against two persons on court's order

Ballia News: कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rape case filed against two persons on court's order
बैरिया। न्यायालय के आदेश पर बैरिया थाने में दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र निवासी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पांच अप्रैल की शाम को अपने मक्के के खेत से लौट रही थी। एक गांव निवासी दो लोग कट्टे के बल पर मक्के के खेत में खींच ले गए, और दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर बैरिया पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। चार माह पहले एक आरोपी के भाई ने महिला के देवर व भतीजा आदि के खिलाफ एससी-एसटी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें चार्जशीट न्यायालय जा चुकी है। जांच के दौरान लोगों ने बताया कि मामले में सुलह का दबाव बहुत दिनों से बनाया जा रहा था। हालांकि दुष्कर्म जैसे संगीन मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed