फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rape accused injured in encounter, arrested

Ballia News: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गोली से घायल, गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rape accused injured in encounter, arrested
बलिया। उभांव पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी सबलू राजभर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता ने बताया की बृहस्पतिवार की आधी रात उभांव पुलिस मुबारकपुर रोड पर रात में गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध की चेकिंग का प्रयास किया गया। इसपर अपने को पुलिस से घिरता देखकर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की।
विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी, इससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल का नाम सबलू राजभर निवासी मुजौना उभांव है। उसपर 18 दिसंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्ष बालिक से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया था कि परिवार के सभी लोग खेत में काम करने गए थे। बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी घर पर पहुंचा।
बेटी को बहला कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचने पर मां को आपबीती बताई। महिला ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी।

मां की तहरीर पर उभांव थाना पर अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में थी। मुठभेड़ में घायल सबलू राजभर का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed