फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rampage in Ganga, villagers are scared of flood

लाल निशान छूने को बेताब गंगा, लहरों में समाया स्कूल का आधा हिस्सा

Mon, 19 Aug 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rampage in Ganga, villagers are scared of flood
रामगढ़ में बाढ़ से हालात। तेजी से बढ़ती गंगा ने शुरू किया कटान। - फोटो : BALLIA
रामगढ़। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश व हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते गंगा ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गंगा के मुहाने पर बना जूनियर हाईस्कूल सुघरछपरा का आधा हिस्सा सोमवार की सुबह गंगा की लहरों में समा गया। जिसके चलते शिक्षकों ने स्कूल में रखे कागजात व सामानों को सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। उधर, केहरपुर के लोगों में भी अफरा-तफरी मची हुई है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार सोमवार की शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 57.470 मी. दर्ज किया गया। गंगा में प्रति घंटे छह सेमी का बढ़ाव बना हुआ है। गंगा खतरे के निशान 57.610 को छूने को आतुर है। अगर गंगा में इसी गति से बढ़ाव जारी रहा तो दो घंटे में गंगा डेंजर लेवल को पार कर सकती है।
विज्ञापन

केहरपुर निवासी बिरजू ओझा का कहना है कि अब तक सांसद से लेकर विधायक तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सबने केवल आश्वासन दिया। केहरपुर निवासी पप्पू ओझा का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते केहरपुर की सुरक्षा को बना 28 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तकनीकी सलाहकार समिति लखनऊ से खारिज हो गया। संजय मिश्रा का कहना है कि हर साल गंगा की धारा ने कईयों के आशियाने उजाड़े तो कईयों की भूमि को अपने में समा लिया। इसके बावजूद इसको लेकर जिला प्रशासन व शासन उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

पानी से 30 एकड़ में लगी फसल बर्बाद
रामगढ़। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा का पानी खेतों में पहुंचने लगा है और फसलें बर्बाद होनी शुरू हो गई हैं। पानी से खेतों में मौजूद परवल, लौकी, मक्का आदि की फसल बर्बाद हो गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण सुघर छपरा, चौबे छपरा, रामगढ़, गंगापुर, पचरुखिया, मझौवा, धर्मपुरा, गरया, शुक्ल छपरा, बेलहरी आदि तटवर्ती दियारे में पानी पहुंचने से अब तक 30 एकड़ खड़ी फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed