फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ramp in NPA over construction of drain, chairman summoned letter

नाला निर्माण को लेकर नपा में छिड़ी रार, चेयरमैन ने तलब की पत्रावली-

Wed, 10 Feb 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ramp in NPA over construction of drain, chairman summoned letter
बलिया। नाला निर्माण को लेकर एक बार फिर नगर पालिका के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा आमने-सामने हो गए हैं। एनसीसी तिराहा से डॉ. अशोक सिंह के आवास तक बनने वाले नाले को ईओ पीडब्लूडी के माध्यम से बनवना चाहते हैं। इसके लिए वो लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मंगलवार को पत्र भी लिख चुके हैं, जिसमें उन्होंने नगर पालिका इस कार्य के अक्षम बताया है। वहीं, दूसरी तरफ मामले की जानकारी जब नगर पालिका के चेयरमैन अजय कुमार को हुई तो उन्होंने संबंधित पत्रावली पर हस्ताक्षर करने से मना करते हुए कार्यालय अधीक्षक से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नगर में होने जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 14/15वां राज्य वित्त के तहत करीब 51345169.00 रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जाना है। मामले में मोड़ तब आया जब ईओ ने पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता को लिखे पत्र में नाला निर्माण के लिए नगर पालिका को अक्षम बताते हुए विशेषज्ञों का अभाव बताया है। इसी को लेकर चेयरमैन बिफर गए और उन्होंने बुधवार को मामले में कार्यालय अधीक्षक से पत्रावली तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed