फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rama vanquished Ravana s arrogance

Ballia News: राम ने रावण के दंभ का किया दहन विजय के उल्लास में उमड़ा पूरा नगर

Thu, 22 Oct 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rama vanquished Ravana s arrogance
विजयदशमी पर्व पर नगरा में किया गया रावण दहन।संवाद
बलिया। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का त्योहार जिले में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर का रामलीला मैदान लोगों से खचाखच भरा रहा। रामलीला मैदान में उपस्थित लोग जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। श्रीराम के बाण से दशानन धू-धू कर जल उठा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में लगभग 30 फीट के रावण का दहन किया गया। रावण का पुतला लगभग आधे घंटे तक जलता रहा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रावण के पुतले में आग लगाया। विजयदशमी के दिन रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया गया। शाम चार के बाद मेले में लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने परिवार के साथ मेला का आनंद उठाया।
विज्ञापन

रामलीला में मेघनाद का वध होने के बाद रावण घबरा जाता है। इसके बाद सेनापतियों से कहता है कि रथ तैयार करो मैं स्वयं युद्ध लड़ने जाऊंगा। इसके बाद राम-रावण युद्ध होता है। श्रीराम के हाथों रावण का वध होता है। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। मझौवां में विजयदशमी का पर्व रामगढ़ में हर्षोल्लास और पारंपरिक धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। बाबा भीमेश्वर नाथ दुर्गा पूजा समिति रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित रावण दहन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि सूर्यभान सिंह ने रात 8 बजे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। पुतले के जलते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम से संबंधित आकर्षक झांकियां निकाली गईं। रावण दहन का दृश्य देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि विजयादशमी हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों का त्याग करने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर अनूप मिश्र, ओम प्रकाश ओझा, दिनेश, अशोक शर्मा, सोनू गुप्ता, सुशील, शामू लाल, रितेश प्रसाद, छोटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed