फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rama district in the festival of folk faith

लोक आस्था के पर्व में रमा जनपद

Tue, 09 Nov 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rama district in the festival of folk faith
छठ पर्व के खरीदारी के लिए चौक-स्टेशन रोड पर लगी भीड़। - फोटो : BALLIA
बलिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र रमा हुआ है। दुकानों और खरीदारों से सभी बाजार पटे रहे। बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। बाजारों में अच्छी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

रेवतीनगर के विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई की नगरपंचायत कर्मियों की ओर से कराई गई है। बाजार का पोखरा, दो दिशाओं से घिरे दहताल, नारी तीर के विभिन्न घाटों पर साफ सफाई की गई है। वार्ड तीन में गोपालजी मेमोरियल विद्यालय के समीप कृत्रिम पोखरा बनाने में युवाओं का समूह लगा था। नगर पंचायत द्वारा प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि बाजार में भीड़ के मद्देनजर बस स्टैंड, बीज गोदाम, बड़ी बाजार स्थित काली मंदिर तथा बिचला गढ़ स्थित हनुमान मंदिर पर चार पहिया वाहनों के लिए नो एंट्री लगाई गई है। सभी 19 घाटों पर जवान तैनात रहेंगे। महादेव स्थान और कोलनाला कुंड के घाटों के लिए एनडीआरएफ की मांग की गई है। चितबड़ागांव में तमसा नदी के किनारे वेदी बनाई गई है। चितेश्वर नगर के सामने स्थित महावीर घाट, गांधी नगर के सामने पीपा पुल घाट, शास्त्री नगर के जालिम सिंह घाट एवं जवाहर नगर के सामने स्थित उचक्की घाट पर सफाई करने में काफी मशक्कत हुई। तीन जगहों पर घाटों के बगल में भारी कूड़े का अंबार पड़ा हुआ है। बांसडीह के क्षेत्रीय लोग सप्तऋषि द्वार के समीप जाम में फंस रहे। सड़क पर वाहनों की लाइनें लग गईं। एक एंबुलेंस भी फंस गई। थाना प्रभारी श्रीधर पांडेय ने जाम से निजात दिलाने के लिए कड़ी मशक्कत की। नगरा में मंगलवार को नगर एवं ग्रामीण इलाकों के बाजारों में फलों एवं पूजन सामग्रियों की खरीदारी करते हुए लोग नजर आए। पुलिस ने बाजार को जाम से मुक्त कराने के लिए जूझती दिखी। बेल्थरारोड नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने छठ पूजा के मद्देनजर नगर के विभिन्न पूजा घाटों का निरीक्षण किया। उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य सड़क पर यातायात बाधित रहा। यातायात नियंत्रित करने के लिए मुख्य सड़क के दोनों तरफ नगर में प्रवेश मार्ग पर बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed