फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rally taken out for voter awareness

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

Thu, 18 Nov 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out for voter awareness
बलिया। स्विप योजना के तहत लोगों को मतदाता बनने और मतदान के प्रति जागरूक करने क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को कई विद्यालयों में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। पंद्रह ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पहराजपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यालय में ग्रामीण लोगों को बुलाकर मतदान के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि यह सभी का मौलिक कर्तव्य है कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए मतदान अवश्य करें। कन्या प्राथमिक विद्यालय खटंगी नवानगर में रैली निकाली गई। रैली प्राथमिक विद्यालय से होते हुए ग्रामीण क्षेत्र और कस्बों में गई। बीएलओ और अध्यापकों ने लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया। बीएलओ कंचन देवी ने ग्रामीण लोगों से आग्रह किया कि जिन लोगों की आयु 18 वर्ष से अधिक हो गई है, वह लोग मतदाता लिस्ट में अवश्य पंजीकृत हो जाएं। निर्वाचन आयोग का यह प्रयास है कि लोग अधिक से अधिक मतदाता बने और होने वाले चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। बांसडीह इंटर कॉलेज में जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि एसडीएम सीमा पांडेय ने हरी झंडी दिखाई। रैली कालेज से होते हुए बाजार, इलाहाबाद बैंक रोड, डाकखाना और कचहरी होते हुए फिर कालेज परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रबंधक संजय कुमार सिंह, प्रचार्य डॉ. हरेराम पांडेय, एनसीसी कैप्टन राजप्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, रजिंदर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed