फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rally out to ban plastic

एनसीसी के कैडटो ने निकाला जन जागरण रैली

Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rally out to ban plastic
एनसीसी के कैडटो ने किया स्टेशन के सर्कुलेटिगं एरिया में साफ-सफाई। - फोटो : BALLIA
बलिया। एनसीसी के कैडेटों ने शनिवार को प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए जन जागरण अभियान निकाला। शहर के विभिन्न जगहों पर पहुंच कर सफाई किया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडेंट अफसर कर्नल डीएस मलिक के नेतृत्व में शहर के सतीश चंद्र कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज दुबहर और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के 220 एनसीसी कैडेटों ने जनजागरण अभियान निकाला।
विज्ञापन

कैडेटों ने जनजागरण के दौरान लोगों नारों के माध्यम से प्लास्टिक पर पूर्णतया का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। कैडेटों ने शहर के मिड्ढी चौराहा,कचहरी होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां एनसीसी कैडेटों ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई की साथ ही झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाया। इस मौके पर डीएस मलिक ने कहा कि प्लास्टिक से कई प्रकार के रोगों से लोग ग्रसित हो रहे है। जिसके लिए प्लास्टिक के रोकथाम के लिए जनजागरण रैली एनसीसी ऑफिस से रेलवे स्टेशन तक निकाली गई। इस दौरान कर्नल डीएस मलिक ने कहा कि समाज में जिसमें मेजर एस के पांडेय सूबेदार लोक बहादुर राना सहित समस्त एनसीसी अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

। मेघा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 90 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडटों ने छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्न मुहल्लों एवं गांव के स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। स्वच्छता प्लानिंग अभियान का संचालन 90 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीबी राना ने बताया कि एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने शहर के सार्वजनिक स्थलों मुख्य मार्गो तथा सामुदायिक प्रांगण में सफाई कर समाज में नए भारत के उद्घोष को पूरा करने का काम किया है। इस मौके पर सूबेदार मेजर देव बहादुर, सच्चितानंद, एसपी श्रीवास्तव, अखिलेश, बृजेश सिंह, सूबेदार विनोद कुमार, डीएचएम बहादुर राजेश कुमार सहित सैकड़ों एनसीसी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed