{"_id":"68965454a0e0a3f553051f3d","slug":"rakshabandhan-festival-celebrated-by-tying-raksha-sutra-to-each-other-ballia-news-c-190-1-bal1001-145757-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांध मनाया रक्षाबंधन उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांध मनाया रक्षाबंधन उत्सव
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
- फोटो : self
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर के केशव बस्ती (केशव शाखा) की ओर से बृहस्पतिवार को चौक सिनेमा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर संघचालक परमेश्वरनश्री और मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता रमेश ने बताया कि संघ की ओर से वर्ष भर में छह उत्सव मनाए जाते हैं। इनमें रक्षाबंधन प्रमुख है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से समाज में एकता, प्रेम, सुरक्षा व समरसता का संदेश देता है। संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने हिंदू समाज में ‘समरसता’ स्थापित करने के उद्देश्य से इस उत्सव को मनाने का निर्णय इस संकल्प के साथ किया कि हिंदू समाज मिलकर समस्त हिंदुओं का का रक्षक बने। मुख्य शिक्षक प्रभात के साथ अभिषेक, अंबुज, अशोक श्रीवास्तव, रौनक मौजूद रहे।
तिखमपुर में लगने वाली विश्वकर्मा शाखा, आवास विकास कॉलोनी स्थित दयानंद शाखा, जगदीशपुर स्थित शिवाजी शाखा ने भी रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया। डॉ. अवधेश, विभाग प्रचारक अम्बेश, राम कुमार तिवारी, अखिलेश्वर, डॉ. संतोष तिवारी, चंद्रशेखर, मारुति नन्दन, संतोष, प्रवीण, वाल्मीकि ठाकुर, विवेक आदि शामिल हुए।