फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rakhis will reach brothers in waterproof envelopes, sale starts from post offices

Ballia News: वाटरप्रूफ लिफाफे में भाइयों तक पहुंचेंगी राखियां, डाकघरों से बिक्री शुरू

Thu, 24 Aug 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rakhis will reach brothers in waterproof envelopes, sale starts from post offices
बलिया। इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्त को मनाया जायेगा और इसके लिए डाक विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राखियों को सुरक्षित भेजने के लिए इस बार विशेष रूप से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफे की व्यवस्था डाकघर द्वारा की गई है। जिले के डाकघरों में बिक्री के लिए ये विशेष लिफाफे अब उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर के अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं, जिससे बारिश के मौसम में भी बहनों द्वारा भेजी गई राखियां सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुंच सकेंगी। इन राखी लिफाफों का मूल्य महज दस रुपये है, जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है।
विज्ञापन

वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ 'हैप्पी राखी' लिखा गया है। डाक अधीक्षक ने बताया कि रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाक से अलग करने में समय की बचत और रक्षाबंधन पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed