{"_id":"7dbd65648ba632d66a8892818b69bbf4","slug":"rakesh-got-first-in-half-marathon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन दौड़ में राकेश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन दौड़ में राकेश प्रथम
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, मृत छात्र रोहित पटेल और नवीन कुमार की स्मृति में कोलंबस इंटर नेशनल स्कूल सिसवार के तत्वावधान में रविवार को हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मैराथन दौड़ रसड़ा छितौनी स्थित प्रताप स्कूल से आरंभ होकर नगरा स्थित जनता इंटर कालेज पहुंचकर समाप्त हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम रसड़ा अनिल कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
अव्वल प्रतिभागियों को कोलंबस इंटर नेशनल स्कूल के प्रांगण में एसडीएम रसड़ा, सीओ कृष्ण चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। जबकि सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को 12 मार्च को विद्यालय परिसर में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
हाफ मैराथन दौड़ रसड़ा के छितौनी गांव स्थित प्रताप स्कूल से आरंभ होकर सिघहीं, कमतैला, राघोपुर, सिसवार, पांडेयपुर होते हुए नगरा स्थित जनता इंटर कालेज पहुंची। इसमें बलिया के राकेश कुमार प्रथम, कामशीपुर नगहर के रंजीत कुमार द्वितीय एवं मऊ जिले के गुलौरी निवासी नूर हसन तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता 13 किमी की आयोजित की गई थी। नगरा के जनता इंटर कालेज के प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। लेकिन भगदड़ हो जाने के कारण वितरण समारोह स्थगित कर दिया गया।
इसके बाद प्रथम कोलंबस इंटर नेशनल स्कूल के प्रांगण में प्रथम विजेता को 3100, द्वितीय को 2100 तथा तृतीय विजेता को 1100 रुपये नकद एवं स्मृति चिह्न तथा प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। सांत्वना पुरस्कार के विजेताओं को 12 मार्च को कोलंबस इंटर नेशनल स्कूल के प्रांगण में सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ढ़ाई हजार लोगाें ने पंजीयन कराया था। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुंवर विगेंद्र विक्रमदेव सिंह, राजेश गिरि, मार्कंडेय, विनय राय, शमशेर सिंह, एसओ नगरा कुंवर कंचन सिंह आदि मौजूद रहीं।