फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Raised the demand for setting up a post at the railway station

रेलवे स्टेशन पर चौकी स्थापित करने की मांग उठाई

Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Raised the demand for setting up a post at the railway station
बेल्थरारोड। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज गुप्त प्यारे ने बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ चौकी स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चौकी स्थापित होने से स्टेशन परिसर और यात्रियों की सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

तीन जिलों की सीमा पर स्थित होने के चलते स्टेशन पर भारी संख्या में यात्रियों का जमावड़ा होता है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। आए दिन ट्रेन पर चढ़ते या उतरते समय चेन स्नेचिंग की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि रेल मार्ग पर बलिया जिले का यह एकमात्र ऐसा स्टेशन है, जहां से यात्री विभिन्न महानगरीय ट्रेनों से आवागमन करते हैं। ऐसे में आरपीएफ चौकी की स्थापना यात्री हित में जरूरी है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त व आरपीएफ के सह महानिरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बेल्थरारोड में चौकी स्थापित करने के संबंध में विचार किया जा रहा है। प्रकरण की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed