{"_id":"6a971e11549b9838620182a7","slug":"raindrops-fell-lightning-took-a-long-break-ballia-news-c-190-1-bal1001-171853-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बारिश की बूंदें गिरीं, बिजली ने मारी लंबी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बारिश की बूंदें गिरीं, बिजली ने मारी लंबी छुट्टी
विज्ञापन
नगर से सटे बहेरी स्थित बारिश भींगते हुए अपने गंतव्य को जाते लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गुल हुई बिजली दोपहर 2:30 बजे बहाल हुई। इसके बाद भी आपूर्ति दोबारा बाधित हो गई। बिजली कटौती का स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। हल्की बारिश या हवा चलने पर भी बिजली काट दी जाती है। लगातार बिजली कटौती से घरेलू कामकाज के साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
कटौती का असर गौरा मदनपुरा, पहराजपुर और तुर्की दौलतपुर विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब 200 गांवों पर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग के सक्षम अधिकारी कटौती को लेकर स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। गौरा मदनपुरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बारिश के कारण पेड़ों की डालियां विद्युत लाइनों पर लटक गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर डालियों की कटाई कराई जा रही है। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हर एक घंटे पर ट्रिपिंग ने बढ़ाई मुश्किल, नींद भी नहीं हो रही पूरी
बलिया। शहर क्षेत्र में दिन प्रतिदिन विद्युत सप्लाई बेपटरी होती जा रही है। दिन तो दिन रात में कटौती और बढ़ जा रही है। सोमवार को सिविल लाइन क्षेत्र में शाम होते ही बिजली का आने व जाने का क्रम शुरू हो जाता है। यह सिलसिला रात एक बजे तक चलता है। दस मिनट ठहरने के बाद लाइट कट जाती है। वहीं, मगलवार कलेक्ट्रेट आबकारी विभाग के पास लगा ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे कलेक्ट्रेट कालोनी समेत कार्यालयों में बिजली गुल रही। इस दौरान कर्मचारियों को काफी फजीहत उठानी पड़ी।