फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rain water enters warehouse, thousands of quintals of wheat drenched

गोदाम में घुसा बारिश का पानी, हजारों क्विंटल गेहूं भीगा

Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Rain water enters warehouse, thousands of quintals of wheat drenched
बेयर हाउस में बारिश के पानी घुस जाने से डूबा गेहूं का तथा लगे पानी को बाल्टी में भरता मजदूर। - फोटो : BALLIA
बलिया। सेंट्रल वेयरहाउस में जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण पिछले तीन दिनों से लगभग आधा दर्जन गोदामों में बारिश का पानी घुसा है। इससे हजारों कुंतल गेहूं भीग गया है। बावजूद इसके विभागीय कर्मी बेपरवाह हैं। उनके द्वारा जल निकासी की कोई व्यवस्था अब तक नहीं की गई। जब इसकी भनक महकमें के उच्चाधिकारियों को हुई तो विभागीय टीम मौके पर जा धमकी।
विज्ञापन

फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जिले में किसानों से क्रय किया गया गेहूं तीखमपुर स्थित सेंट्रल वेयरहाउस के गोदाम में रखा जाता है। एफसीआई के गेहूं के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी सेंट्रल वेयर हाउस के जिम्मे होती है, लेकिन यह विभागीय उदासीनता का परिणाम है कि वेयर हाउस के गोदामों में जल निकासी का उचित प्रबंध ना होने से बारिश का पानी पिछले तीन दिनों से भरा है। इससे गेहूं भीग कर खराब हो रहा है। इस संबंध में वेयर हाउस के प्रबंधक वंश नारायण ने कहा कि बारिश के पानी के निकास के लिए सेंट्रल वेयर हाउस में कोई व्यवस्था नहीं है। पहले जब इलाके में रिहायशी कॉलोनियां नहीं थी तो जलभराव की समस्या नहीं होती थी, लेकिन कालोनियां बन जाने से गोदाम में बरसात का पानी भर जाता है।
विज्ञापन

तीन दिन से गेहूं लदे ट्रक खड़े
बीते सोमवार को रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर एफसीआई के गेहूं का रेेक आया था। रेक से गेहूं ट्रकों में लादकर तीखमपुर स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम पहुंचाया गया, लेकिन गोदाम में बारिश का पानी घुसने और तौल मशीन खराब होने के कारण पिछले तीन दिनों से ट्रकों में रखा गेहूं खाली नहीं हो पाया है। इससे ट्रक संचालकों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed