Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rain has been pouring for 48 hours, leaving power out in over 500 villages, and flooding on roads.

Ballia News: 48 घंटे से हो रही बारिश , 500 ज्यादा गांवों की बिजली गुल, सड़कों पर जलभराव

Sat, 01 Nov 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rain has been pouring for 48 hours, leaving power out in over 500 villages, and flooding on roads.
बेमौसम हुई बारिश के चलते बांसडीहरोड क्षेत्र के उधोदवनी गांव स्थित खेतों बारिश के पानी डूबी धान
बलिया। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर जिले में तीसरे दिन भी रहा। बृहस्पतिवार की रात से शुरू बारिश शुक्रवार की देर शाम तक होती रही। खेतों में धान की फसल गिर गई है। सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिले में 51.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। तार टूटने व पेड़ की डाली गिरने से 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से मध्यम गति की मूसलाधार बारिश को जो दौर शुरू हुआ, वह अगले दिन शाम तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को भी बारिश जारी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर मामूली बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार से मौसम साफ होने की संभावना है। बारिश में पेड़ गिरने, खंभे व तार टूटने से लगभग 500 गांवों की बिजली 15-20 घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन

सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में लगातार बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई। नगरा, मनियर, बसारिकपुर, चैनपुर और कन्हईपुर समेत कई इलाकों में गेहूं, चना, मसूर और मटर की बोआई शुरू हो गई थी, लेकिन खेतों में पानी भर जाने से बीज सड़ने और मिट्टी बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। ठंडी हवाओं से टमाटर, गोभी, आलू और मिर्च की पौध प्रभावित हो रही है। बेल्थरारोड, बांसडीह रोड, सुखपुरा में बारिश से धान की फसलाें को काफी नुकसान हुआ है। 24 घंटे से 50 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की निचले इलाकों व जीराबस्ती में फिर भरा पानी : मोंथा च्रकवाती तूफान से अनवरत हुई बारिश से शहर के दालपट्टी, आवास विकास कालोनी, बेदुआ, आनंद नगर, टैगोर नगर, हरपुर, काजीपुरा, बहादुरपुर व चंद्रशेखरनगर इलाके में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। वहीं, जीराबस्ती नई व पटखौली में एक माह पूर्व बारिश में निकाला गया पानी फिर भर गया। लोगों के घरों के अंदर तक पानी प्रवेश कर गया है। रोडवेज वर्कशाप में एक फीट तक पानी जमा हो गया। प्रशासन ने इस क्षेत्र लगातार एक माह से पंप से पानी निकाल रहा था लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो गई।
रात को कटी बिजली, अगले दिन शाम तक नहीं हुई बहाल : बारिश के बीच टूटे तार व खंभे समेत अन्य फॉल्ट से बृहस्पतिवार की रात को कटी बिजली अगले दिन सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। बैरिया, जय प्रकाश नगर, सुखपुरा, मनियर, बांसडीह, सहतवार, चितबड़ागांव, गड़वार आदि क्षेत्रों में आपूर्ति 15-20 घंटे तक ठप रही। कैथवली विद्युत उपकेंद्र व बसंतपुर पावर हाउस से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
बैरिया क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पिछले 56 घंटे से पूरी तरह से ठप है। 200 गांव प्रभावित हैं। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी हंसराज यादव ने बताया कि भारी बरसात से कई लाइनो में फाॅल्ट आ गया है। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह से चितबड़ागांव में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। रतसर में भी विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। पूरी रात विद्युत नदारद रही।
खेतों में भरा पानी, फसलें डूबीं : मोंथा तूफान से खेती का नुकसान हुआ है। अधिकांश किसानों की लहलहाती धान की फसलें जमीन पर गिर गई हैं। डूमाडाड के किसान हरिपाल यादव का कहना है कि धान की फसल पक कर तैयार हो गई थी। उसे सुखाने के लिए खेतों में छोड़ा गया था। बारिश ने बर्बाद कर दिया है। किसानों का कहना है कि धूप होने के बाद फसल सुखाने के लिए 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह व प्रदेश महामंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि तूफान से किसानों की भारी क्षति हुई है। शासन को चाहिए कि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से पूरे जनपद का सर्वे करा कर किसानों को क्षतिपूर्ति दे।

धान के साथ सब्जी, अरहर और सरसों की खेती को नुकसान : नसीरपुर कलां निवासी किसान दीपक कुमार सिंह व पलिगरा कलां निवासी श्रीकांत यादव ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से नुकसान का सर्वे तो दूर, अब तक प्रशासन की कोई सक्रियता नहीं दिखी। किसान चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि अगर फसल कुछ बच भी गई तो गुणवत्ता खराब हो जाएगी। किसान मान सिंह यादव ने बताया कि फसल सड़ने लगी है। किसान नरेंद्र यादव, संजय यादव सहित कई किसानों ने बताया कि धान के साथ-साथ सब्जी, अरहर और सरसों जैसी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

बेमौसम हुई बारिश के चलते बांसडीहरोड क्षेत्र के उधोदवनी गांव स्थित खेतों बारिश के पानी डूबी धान

बेमौसम हुई बारिश के चलते बांसडीहरोड क्षेत्र के उधोदवनी गांव स्थित खेतों बारिश के पानी डूबी धान

बेमौसम हुई बारिश के चलते बांसडीहरोड क्षेत्र के उधोदवनी गांव स्थित खेतों बारिश के पानी डूबी धान

बेमौसम हुई बारिश के चलते बांसडीहरोड क्षेत्र के उधोदवनी गांव स्थित खेतों बारिश के पानी डूबी धान

बेमौसम हुई बारिश के चलते बांसडीहरोड क्षेत्र के उधोदवनी गांव स्थित खेतों बारिश के पानी डूबी धान

बेमौसम हुई बारिश के चलते बांसडीहरोड क्षेत्र के उधोदवनी गांव स्थित खेतों बारिश के पानी डूबी धान

बेमौसम हुई बारिश के चलते बांसडीहरोड क्षेत्र के उधोदवनी गांव स्थित खेतों बारिश के पानी डूबी धान

बेमौसम हुई बारिश के चलते बांसडीहरोड क्षेत्र के उधोदवनी गांव स्थित खेतों बारिश के पानी डूबी धान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed