फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   raily

सभी रोगों की एक दवाई घर में रखें साफ सफाई

Mon, 01 Jul 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
raily
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल। - फोटो : BALLIA
बलिया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत सोमवार को जागरूकता रैली निकाल कर की गई। सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने जिला चिकित्सालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत यह अभियान पूरे जुलाई माह चलेगा।
विज्ञापन

संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मच्छर जनित बीमारियों, मस्तिष्क ज्वर, कालाजार, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, फाइलेरिया, जेई, एईएस से बचाव की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। रैली को रवाना करने के बाद विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से दो वर्षों में संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए की गई कार्रवाई से मस्तिष्क ज्वर से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है। सरकार का प्रयास है कि संचारी रोगों से होने वाली मृत्यु को शून्य किया जाए। रैली में हर रविवार मच्छर पर वार, एक से लेकर 31 जुलाई संचारी रोगों से लड़ें लड़ाई आदि नारों के साथ रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। इस मौके पर प्रभारी सीएमओ डॉ. केडी प्रसाद, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. जेआर तिवारी, सीएमएस डॉ. एस प्रसाद, डॉ. हुड्डा, डॉ. उपेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी निरंजन, सरदार श्रवण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed