फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Railway administration accused of breaking promises

Ballia News: रेलवे प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

Sun, 24 Nov 2024 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Railway administration accused of breaking promises
फेफना। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना की बैठक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को हुई। इसमें रेलवे प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। रेल प्रशासन की ओर से हुए समझौते का क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर आठ दिसंबर को रेल चक्का जाम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इससे पहले समिति के सदस्य फेफना चौराहे से गड़वार रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा गया। फिर समिति के सदस्य क्षेत्रीय गांधी आश्रम होते हुए जूनियर हाईस्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण, वरिष्ठ नागरिकों की पूर्व की भांति सुविधाएं बहाल करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा टिकट खिड़की, आरक्षण खिड़की एवं यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण प्लेटफाॅर्म से बाहर करने को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने एक अगस्त से आंदोलन शुरू किया था। धरना प्रदर्शन के 41वें दिन 10 सितंबर को रेल प्रशासन से समझौता हुआ। समझौते के क्रियान्वयन के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई सूचना संघर्ष समिति को नहीं दी गई। ऐसे में समय सीमा समाप्त होने के बाद 8 दिसंबर को रेल का चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। कहा कि रेल प्रशासन द्वारा किसी तरह की कार्रवाई न किया जाना न केवल संघर्ष समिति के साथ, बल्कि जनप्रतिनिधियों के साथ भी विश्वासघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed