फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Raids on illegal fishing from the Ganges

Ballia News: गंगा से अवैध रूप से मछली मारने पर छापेमारी

Sun, 23 Apr 2023 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Raids on illegal fishing from the Ganges
मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां, पचरुखिया, हुकुम छपरा, गंगापुर, चौबे छपरा गंगा घाट पर रविवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब सीओ बैरिया ने गंगा घाटों पर पहुंचकर अवैध रूप से मछली मारने वालों की धर पकड़ शुरू कर दी। हालांकि मछुआरे मछली को गंगा घाटों पर छोड़कर भाग खड़े हुए। घाटों पर छोड़ी गई मछली को सीओ बैरिया ने हुकुम छपरा के सामने नेशनल हाईवे-31 पर लाकर उड़ेल दिया। सीओ ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर अवैध रूप से मछली मारने का कारोबार दबंग लोगों की ओर से कई वर्षों से चल रहा है। क्षेत्रीय लोगों की ओर से कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती थी। रविवार की सुबह सीओ बैरिया किसी कार्य से बलिया जा रहे थे। अभी वह गंगा नदी के हुकुम छपरा पर पहुंचे थे कि गंगा नदी के घाट पर भीड़ देखकर नदी किनारे पहुंचे गए। उनके गंगा घाट पर पहुंचते ही भगदड़ मच गई। कोई नदी में छलांग लगा दिया तो कोई गंगा नदी के किनारे-किनारे भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के कई गंगा घाटों पर अवैध तरीके से मछली मारने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की गई। अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - उस्मान, क्षेत्राधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed