फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   raid in ballia

25 बीज व उर्वरक की दुकानों पर छापा, 57 नमूने लिए

Thu, 03 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
raid in ballia
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने कुल 27 बीज व उर्वरक दुकानों की जांच कर 57 संदिग्ध नमूने लिए गए।
विज्ञापन

बीज की दुकानों पर उपजिलाधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक छापामारी की। तहसील रसड़ व बेल्थरा रोड में उप जिलाधिकारी रसड़ा एवं उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड के साथ जिला कृषि अधिकारी द्वारा 10 बीज व्यवसायियों की दुकानों से बीज के 27 संदिग्ध नमूने लिए गए। तहसील बांसडीह एवं बैरिया में उप जिलाधिकारी के साथ अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा बीज के 10 संदिग्ध नमूने लिए गए। तहसील सदर तथा सिकंदरपुर में उप जिलाधिकारी के साथ जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में बीज के 20 संदिग्ध नमूने लिए गए। इस प्रकार से जनपद में कुल 27 बीज व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों से 57 संदिग्ध नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि बीज और खाद की दुकानों पर छापामारी की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed