फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rabi cultivation will be done in 21460 hectares more area, scope of cultivation of coarse grains increased

Ballia News: 21460 हेक्टेयर अधिक रकबे में होगी रबी की खेती, मोटे अनाज की खेती का बढ़ा दायरा

Thu, 26 Oct 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rabi cultivation will be done in 21460 hectares more area, scope of cultivation of coarse grains increased
बलिया। इस वर्ष रबी फसलों को लेकर लक्ष्य का निर्धारण कृषि विभाग ने किया है। गेहूं के साथ ही दलहनी और तिलहनी फसलों के आच्छादन में भारी इजाफा किया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 21460 हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल में रबी की खेती होगी। उधर, कई फसलों के बीज भी जिले को उपलब्ध हुए हैं। इस वर्ष 198457 हेक्टेयर में रबी फसलों का लक्ष्य है जबकि पिछले वर्ष में 176997 हेक्टेयर का लक्ष्य था।
विज्ञापन

इस वर्ष खरीफ के दौरान देर से मानसूनी बारिश होने के बाद अब फसलें तैयार होने लगी हैं। मोटे अनाज की फसलों की तो कटाई भी शुरू हो चुकी है। उधर, सितंबर और अक्तूबर में जोताई कर रबी की बोआई के लिए खेतों को तैयार किया जाता है लेकिन इस वर्ष सितंबर महीने में बारिश हुई। अक्तूबर-नवंबर के महीनों में गेहूं, चना, जौ, मसूर, सरसों आदि फसलें बोई जाती हैं।
विज्ञापन

इन फसलों की बोआई के समय कम तापमान तथा पकते समय शुष्क और गर्म वातावरण की आवश्यकता होती है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने रबी फसलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार 21460 हेक्टेयर अधिक रकबे में रबी की बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खासकर मोटे अनाज की खेती का दायरा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले वर्ष चार हजार हेक्टेयर रबी फसल का बढ़ा था दायरा
बलिया। वर्ष 21-22 में लगातार हुई बारिश के अलावा गंगा व सरयू में आई बाढ़ के चलते खरीफ की फसलें प्रभावित हुई थीं। इसके चलते, वर्ष 20-21 के सापेक्ष वर्ष 2022.23 में चार हजार हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल में रबी का आच्छादन निर्धारित किया गया था।



कृषि विभाग की ओर से निर्धारित आच्छादन का लक्ष्य हेक्टेयर में
फसल 2022-23 2023-24
गेहूं 136131 147817
जौ 4010 4324
मक्का 2570 2672
तोरिया 2706 2877
सरसों 1002 8964
चना 3365 3584
मसूर 23816 24331
मटर 3397 3888


इन फसलों के बीज जिले को मिले
फसल मात्रा क्विंटल में
मसूर 212.08
मसूर मिनी कीट 440
मटर 56
सरसो 20.50
चना 172.80


रबी फसलों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है और लक्ष्य का निर्धारण भी कर दिया गया है। मोटे अनाज और तिलहनी फसलों के बीज उपलब्ध हो चुके हैं। गेहूं के बीज का आवंटन हो चुका है और जल्द ही जिले में पहुंचेगा। - पवन कुमार प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed