फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rabi area increased by 13 thousand hectares due to reduced sowing of Kharif

खरीफ की बुआई कम होने से 13 हजार हेक्टेयर बढ़ा रबी का दायरा

Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rabi area increased by 13 thousand hectares due to reduced sowing of Kharif
बलिया। खरीफ की फसलें तैयार होने की कगार पर हैं। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने रबी की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष खरीफ के दौरान काफी कम बारिश होने के कारण खासकर धान की रोपाई किसानों ने काफी कम की। इसके अलावा, खरीफ की फसलों की बुआई हुई लेकिन बाद में लगातार बारिश और बाढ़ से फसलों का नुकसान भी हुआ। इसके चलते इस बार कृषि विभाग की ओर से रबी बुआई का 13733 हेक्टेयर का दायरा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष खरीफ के दौरान मानसून की दगाबाजी और पर्याप्त बारिश न होने से कारण खासकर धान की रोपाई काफी प्रभावित हुई। हालांकि बाद के महीनों में लगातार बारिश के चलते रोपे गए धान को तो संजीवनी मिली लेकिन अन्य कई फसलों को नुकसान भी पहुंचा। इसके अलावा, गंगा और सरयू में आई बाढ़ ने भी कई क्षेत्रों में खरीफ की फसलों को तबाह कर दिया। इसे लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं और रबी फसलों पर उम्मीद लगाए हुए हैं। आमतौर पर जून महीने के अंतिम सप्ताह में बारिश होने के बाद दो बार खेत की जोताई करते हैं तथा सितंबर व अक्तूबर में जोताई कर रबी की बोआई के लिए खेतों को तैयार किया जाता है। लेकिन इस वर्ष सितंबर महीने में बारिश हुई। अक्तूबर-नवंबर के महीने में गेहूं, चना, जौ, मसूर, सरसों आदि फसलें बोई जाती हैं। इन फसलों की बुआई के समय कम तापमान तथा पकते समय शुष्क और गर्म वातावरण की आवश्यकता होती है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने रबी फसलों की बोआई आदि को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष पिछले वर्ष के सापेक्ष 13733 हेक्टेयर अधिक रकबे में रबी की बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रबी फसलों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है और लक्ष्य का निर्धारण भी कर दिया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 13 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबा में रबी की बोआई कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed