फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Quote feverish met the Bharat Ram

भाव विह्वल होकर भरत से मिले राम

Sat, 24 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 24 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Quote feverish met the Bharat Ram
बलिया नगर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप का भव्य जुलूस शुक्रवार शाम निकाला गया। यह जुलूस स्व. नारायण जी के दरवाजे से निकाला गया।
विज्ञापन


नगर भ्रमण करते हुए जुलूस शहीद चौक में पहुंचा। जहां पर भरत मिलाप हुआ। श्रीराम और भरत का प्रेम देख दर्शक भावुक हो गए। श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण श्रीराममय हो गया।
विज्ञापन


दशहरे के दिन लंकापति रावण का वध करने के बाद प्रभु श्रीराम ने रावण के भाई विभीषण का राजतिलक कर लंका की राजगद्दी सौंपी। इसके बाद वहां से माता सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ अयोध्या पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां अयोध्यावासियों ने प्रभु श्रीराम समेत सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान भरत को लेकर भव्य जुलूस स्व. नारायण जी के दरवाजे से तथा जापलिनगंज स्थित स्व. वंशीलाल के दरवाजे से प्रभु श्रीराम का जुलूस निकाला गया, जो नगर का भ्रमण करते हुए नगर के शहीद चौक पार्क पहुंचा।


जहां भरत और प्रभु श्रीराम एक दूसरे से गले मिले। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। जय दौरान जय श्रीराम के जयकारे  से पूरा नगर राममय हो गया। उधर रसड़ा के ब्रह्मस्थान (हल्दीहट्टा) मुहल्ला में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed