फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Quick justice to the common man, strict action will be taken against the criminals

Ballia News: आम आदमी को मिले त्वरित न्याय अपराधियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Mon, 26 Jun 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Quick justice to the common man, strict action will be taken against the criminals
बलिया। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने सोमवार को बाबा बालेश्वर नाथ का आशीर्वाद लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होने कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर महातमो से सम्बंधित जानकारी ली। शाम को पुलिस लाइन सभागार में सभी थाना प्रभारियों संग मीटिंग कर कानून-व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया। इस दौरान एएसपी दुर्गा दत्त तिवारी व क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होने प्रभारियों को आम आदमी को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। सरकार की मंशा के अनुसार त्वरित न्याय दिलाने का काम करें। महिलाओं से जुड़े अपराधों में तुरंत एक्शन लें। साथ ही पुराने अपराधिक किस्म के लोगों के खिलाफ अभियान शुरु कर दें। उनकी कुंडली निकाल लें। फरियादियों की समस्याएं सुन थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। इसके पश्चात पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आरआई सुभाष यादव को आवश्यक निर्देश दिया। अफसरों संग बैठक के पूर्व एसपी ने कार्यालय के अनुभाग डीसीआरबी, आइजीआरएस, शिकायत प्रकोष्ठ, फील्ड यूनिट, महिला सहायता प्रकोष्ठ, अभिलेखागार, बाल संरक्षण आदि का निरीक्षण किया। कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। रविवार की देर शाम जिले में पहुंचे एसपी ने चार्ज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed