फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Question papers will reach the centers with GPS fitted vehicles

Ballia News: जीपीएस लगे वाहनों से केंद्र पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

Sat, 14 Jan 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Question papers will reach the centers with GPS fitted vehicles
बलिया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कड़ी व्यवस्था रहेगी। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए अब प्रश्नपत्रों को केंद्रों पर पहुंचाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाए जाएंगे। इससे रास्ते में पेपर लीक होने की संभावना न रहे। इसके साथ ही जिले का रूट मैप तैयार किया जाएगा और प्रश्नपत्र यहां तक पहुंचने का समय भी तय होगा। रास्ते में रुकने पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। जिले के 168 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड की परीक्षा में 159706 परीक्षार्थी शामिल होगें। परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र को सुरक्षित पहुंचाने की बड़ी चुनौती होती है।
विज्ञापन

केंद्रों को एक साथ नहीं दिए जाएंगे प्रश्नपत्र
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों को एक साथ सभी प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी। उस विषय का प्रश्नपत्र उस दिन केंद्रों को वितरित किया जाएगा। बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दे दिया है। पहले प्रश्नपत्रों को बैंक के लॉकर में रखने की तैयारी थी। इसके लिए प्रयास किया गया था, लेकिन इसे स्थगित कर अब मुख्यालय पर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए जाएंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे
प्रश्नपत्र रखे जाने वाले स्कूलों में भी पर्चे की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जहां पर्चे रखे जाएंगे, वहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से प्रश्नपत्रों की निगरानी होगी और कोई भी हलचल होने पर इसके जरिए कंट्रोल रूम समेत अधिकारियों को अलर्ट पहुंच जाएगा।

कड़ी होगी निगरानी व्यवस्था
बोर्ड परीक्षा में निगरानी व्यवस्था काफी कड़ी रहेगी। हर पल केंद्रों की निगरानी तकनीक से होगी और टीमों से भी निगरानी रहेगी। - रमेश कुमार सिंह, डीआईओएस, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed