{"_id":"5ec29f778ebc3e902f36d383","slug":"quarantine-centers-not-built-in-many-villages-where-there-is-no-facility-ballia-news-vns525530444","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं क्वारंटीन सेंटर बने ही नहीं तो कहीं व्यवस्था ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं क्वारंटीन सेंटर बने ही नहीं तो कहीं व्यवस्था ही नहीं
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के टोला सिवन राय स्थित क्वारंटीन सेंटर पर अमर उजाला के टीम के सदस्यों से अपनी पीड़
- फोटो : BALLIA
दया छपरा। सरकार ने बाहर से आए लोगोें को क्वारंटीन रखने के लिए गांवों में क्वारंटीन केंद्र खोलने का आदेश दिया है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। अधिकांश ग्राम सभाओं में क्वारंटीन केंद्र नहीं हैं और जहां हैं वहां समुचित व्यवस्था नहीं है।
बाहर से आए मजदूरों को डॉक्टर होम क्वारंटीन की सलाह दी जा रही है जबकि बहुतेरे श्रमिक ऐसे हैं जिनके घरों में रहने के लिए भी कमी है, वो क्वारंटीन केंद्र में जाने की गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि रामजी यादव ने बताया कि कोई भी व्यवस्था के संबंध में कुछ भी निर्देश नहीं है। वैसे अपने स्तर से उच्च प्राथमिक विधालय को खोलवाया है जहां क्वारंटीन लोगों का भोजन उनके घर से आता है। ग्राम सभा दलपतपुर में क्वारंटीन सेंटर में बच्चे महिला व पुरुष कुल 11 क्वारंटीन हैं। खाने की व्यवस्था ग्राम प्रधान अमरदेव यादव के द्वारा कराया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि शासन से इसके लिए कोई निर्देश नहीं मिला है। ग्राम सभा मून छपरा में क्वारंटीन सेंटर बना ही नहीं है। प्रधान अलाउद्दीन ने बताया कि श्रमिक अपने घर रह रहे हैं और घूम भी रहे हैं।
-
क्वारंटीन सेंटर से 15 लोग गए घर :जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के टोला शिवन राय के चट्टी स्थित उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां रखे गए युवकों ने व्यथा सुनाई। बताया कि यहां शिवन टोला गांव निवासी विकास कुमार सहित कुल 40 लोग थे। इन्हें विद्यालय में रख गया लेकिन इनके लिए भोजन, पानी, प्रकाश, सोने की व्यवस्था नहीं की गई। इससे 15 लोग घर चले गए। 25 लोग घरों से ही भोजन पानी की व्यवस्था कराकर किसी प्रकार यहां रह रहे हैं। इन लोगों ने यह भी बताया कि इसकी जानकारी फोन से अधिकारियों को भी दी गई लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया।