फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Punjabi, Rajasthani and an on songs Jume

पंजाबी आैर राजस्थानी गीतों पर झूमे

Sat, 28 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 28 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Punjabi, Rajasthani and an on songs Jume
नगर से सटे अमृतपाली स्थित होली क्रास स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने लघु नाटक, एकांकी, गीत-संगीत और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान राजस्थानी नृत्य को सभी ने सराहा। बीचबीच में समाज के आदर्श महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन



वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला जज नरेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य से हुई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन



जबकि बच्चों ने गीत प्रस्तुत कर अभिभावकों को गुदगुदाया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर विस्तृत प्रस्तुति की गई। इसके बाद कई गीत नृत्य प्रस्तुत किए गए। बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने लघु एकांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



समयबद्धता पर ब्रेक के माध्यम से जानकारी दी गई। ब्रेक के माध्यम से ही हैप्पी फैमिली के बारे में समझाया गया। लघु एकांकी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सर्वधर्म समभाव तथा जीवन की विभिन्न चरणों की परिकल्पना पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


मानवता से जुड़े कार्यक्रम की प्रस्तुति स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, तमिल, पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। पंजाबी और राजस्थानी नृत्य पर अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।


कहा कि जीवन में शिक्षा सबसे अनमोल वस्तु है। अगर हमारे पास शिक्षा है, और हम हर विषय वस्तु को अच्छी तरह से जानते हैं तो हमें किसी भी देश में खाने और रहने के लिए कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके लिए अपने अंदर की सोच को विकसित करना होगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।



इस मौके पर एडीएम खेमपाल सिंह की पत्नी रुचि सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, कृतिमान पांडेय, हर्ष श्रीवास्तव, डा. राजीव कुमार, डा. मिथिलेश सिंह सहित अन्य अभिभावकों के साथ ही छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस मौके पर प्रबंधक लेथा जोसेफ तथा प्रधानाचार्य लीमा रोजे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed