फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Public was made aware

निगरानी समिति की बैठक में आमजन को जागरूक करने का दिया गया सुझाव

Wed, 13 May 2020 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Public was made aware
मनियर। कस्बा स्थित वार्ड नम्बर चार के चांदूपाकड शिव मंदिर के पास सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की अध्यक्षता में बुधवार को कोरोना निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करने के लिए साबुन से हाथ धोने, मास्क पहने, सेनेटाइजर आदि का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही होम क्वारंटीन लोगों की विशेष निगरानी रखने का सुझाव दिया गया। बैँठक को संबोधित करते हुए ईओ मनियर ने कहा कि इस महामारी में बहुत जरूरी हो तो ही घर से मास्क लगाकर बाहर निकले। इसके अलावा गैर प्रांत से आ रहे लोगों व प्रवासी मजदूरों पर विशेष ध्यान दें और अपने सभासदों सहित उच्चाधिकारियों से अवगत करावें। ताकि समय रहते उन पर कार्रवाई की जा सकें। इस मौके पर विनोद कुमार सिंह, शक्ति सिंह, कृष्णा, पिंटू गुप्ता, अरविंद ठाकुर समेत सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed