{"_id":"66d0a447e7adca6f4d032e78","slug":"public-anger-erupted-against-cow-slaughter-and-illegal-liquor-ballia-news-c-190-1-bal1001-121784-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गोकशी और अवैध शराब के खिलाफ फूटा जनाक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गोकशी और अवैध शराब के खिलाफ फूटा जनाक्रोश
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कई गांवों में संरक्षित पशुओं के वध और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को पत्रक सौंपा। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य राम विलास राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह गुड्डू और भाजपा जिला महामंत्री प्रयाग चौहान के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से इलाके के विभिन्न गांवों में कच्ची शराब बनाने और पशु तस्करी का जमकर विरोध किया।
प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के कठौड़ा, लीलकर, सिसोटार, जमुई, डूहा बिहरा, बसारिखपुर, मुस्तफाबाद, खरीद, सिवानकला, काजीपुर, आदमपुर, गोसाईंपुर और किकोढ़ा सहित डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में धधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियों को तत्काल बंद कराने और संबंधित पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह गुड्डू ने आरोप लगाया की क्षेत्राधिकारी और सिकंदरपुर थानाध्यक्ष की साठगांठ से अवैध कारोबार फलफूल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता संजीव कुशवाहा, प्रधान अजित सिंह, निप्पू सिंह, कबींद्र सिंह, ग्राम प्रधान संजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह पप्पू, रविन्द्र वर्मा, बीडीसी गुरुजलाल राजभर, भाजपा बूथ अध्यक्ष हरी लाल राजभर, बीडीसी मिंटु तिवारी, ग्राम प्रधान राजेश राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।