बलिया। विगत दिनों नगर के अपूर्वा नर्सिंग होम में हुई महिला की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति एवं मृतका के परिजनों ने नगर के शहीद पार्क चौक में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्वांचल छात्र संगठन के संयोजक झुन्नू सिंह ने कहा कि घटना को बीते 20 दिन से ऊपर हो गए ,लेकिन गिरफ्तारी के नाम पर प्रशासन के पांव लड़खड़ाने लग रहे है। आरोपी डॉक्टर खुलेआम घूम रहे है ,पीड़ित परिजन को तो पहले पैसे के बल पर खरीदना चाहा लेकिन जब परिवार नहीं माना तो अब मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी आए दिन दी जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि पीड़ित परिवार के परिजनों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि मृतका के पति शिवांशु राय ने 17 अप्रैल को आत्मदाह करने की चेतावनी दिए है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन आरोपियों के दबाव में गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस मौके पर अविनाश सिंह नंदन, मिथिलेश यादव, अवधेश ठाकुर,छोटू यादव, मनीष तिवारी,राकेश मोहन,वरुण सिंह, आनंद पाण्डेय,प्रभात मौर्य,आलेख यादव,रमेश गिरी,रितेश पांडेय, अभिनव सिंह, रौनक पांडेय,आशीष पांडेय आदि रहे।