बलिया। नगर के काजीपुरा-मिड्ढी मार्ग पर जलनिकासी न किए जाने से क्षुब्ध होकर काजीपुरा के मोहल्लेवासियों ने रविवार को सड़क पर लगे पानी में पौधरोपण कर विरोध-प्रदर्शन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता मोहनीश गुप्ता ने कहा कि जल भराव की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मोहल्लेवासियों ने जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी निजात नहीं मिल सका है। मोहनीश ने कहा कि यदि दो दिनों में काजीपुरा-मिड्ढी मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो स्वयं के खर्च से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। कहा कि काजीपुरा के लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूर है। चैयरमैन ने नगरपालिका को नरक पालिका बना दिया है। इस दौरान पप्पू ओझा, अशोक सिंह, संजीव सिंह, आसिफ अली, लल्लन प्रसाद, पूर्व सभासद राजेश गुप्ता, बृज किशोर, शिवजी गोंड, सज्जाद अंसारी, अनीस अहमद आदि मौजूद थे।