फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protest against smart meters and electricity bill hike

Ballia News: स्मार्ट मीटर और बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 25 Jul 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protest against smart meters and electricity bill hike
सिकंदरपुर। बिजली बिल में लगातार वृद्धि और स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अनियमितता के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। सिकंदरपुर से पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से उपभोक्ताओं के बिलों में अनावश्यक बढ़ोतरी हो रही है। प्रदर्शन के बाद आप कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली बिलों में हो रही गड़बड़ियों को तत्काल ठीक करने और स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही कथित धांधली को रोकने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, अंजनी तिवारी, संत प्रकाश सिंह, मिराज अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed