फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prostitution was going near police post in ballia five pairs found in objectionable condition uncle and nephew also caught

Ballia News: पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक स्थिति में पांच जोड़े बरामद , चाचा-भतीजे भी पकड़े गए

Thu, 02 Jun 2022 06:22 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Jun 2022 06:22 PM IST
सार

बलिया शहर के ओक्डेनगंज पुलिस चौकी  मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित लॉज और होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। किसी ने इसकी शिकायत डीजीपी को  ट्वीट कर दी। डीजीपी कार्यालय से मिले निर्देश के बाद गुरुवार को पुलिस ने छापा मारा। 

विज्ञापन
Prostitution was going near police post in ballia five pairs found in objectionable condition  uncle and nephew also caught

विस्तार

बलिया शहर के बीचोंबीच स्थित लॉज और होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। वो भी तब जब ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से इसकी दूरी मात्र 100 मीटर है। किसी ने मामले की जानकारी डीजीपी को ट्वीट कर दी। जिसके बाद डीजीपी ने शिकंजा कसा तो पुलिस-प्रशासन की टीम सक्रिय हुई।

विज्ञापन


गुरुवार को स्टेशन चौक रोड स्थित गंगोत्री लॉज और अमित होटल होटल में छापा मारा तो आपत्तिजनक स्थिति में पांच-पांच युवक और युवतियों को बरामद किया गया। इसके साथ ही होटल संचालक चाचा-भतीजे को भी पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डीजीपी कार्यालय से मिले निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीम लॉज और होटल पर पहुंची थी। कुल 16 कमरों की तलाशी ली गई। अंदर आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवतियों के साथ पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये काला धंधा काफी दिनों से जारी था। आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ये धंधा चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed