फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Proposal to set up thread factory with 75 crores

Ballia News: 75 करोड़ से धागा फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव

Sat, 07 Jan 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Proposal to set up thread factory with 75 crores
बलिया। जिले में एक कंपनी ने पॉलिस्टर धागा फैक्ट्री लगाने के लिए 75 करोड़ का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जिले में निवेश को लेकर उद्योगपतियों ने दिलचस्पी दिखाई है। दूसरे प्रदेश और जनपदों के निवेशक भी यहां निवेश के लिए तैयार हैं। कुछ अन्य निवेशकों ने भी यहां निवेश करने के लिए इच्छा जाहिर की है, जिनसे शीघ्र ही एमओयू साइन कराया जाएगा।
विज्ञापन

नई औद्योगिक नीति के तहत बलिया जिले में निवेश का लक्ष्य 100 करोड़ और बढ़ा दिया गया है। अब जनपद को 300 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष निवेश के प्रस्ताव प्राप्त करने हैं। पुराने लक्ष्य के सापेक्ष 98 फीसद प्रस्ताव प्राप्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर 10 से 12 फरवरी 2023 को लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए व्यापारियों और निवेशकों की ओर से प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। निवेश बढ़ने के साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

पहले 200 करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया था। इसमें 98 फीसद लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। शासन की ओर से लक्ष्य में 100 करोड़ रुपये का और इजाफा कर दिया गया है। अभी तक हरेंद्र सिंह ने 50 करोड़ रुपये एजूकेशन सेक्टर, सविता वर्मा ने फूड प्रोसेसिंग के लिए 20 करोड़, अंजली इंडस्ट्री के लिए 20 करोड़, कृषि यंत्र बनाने वाली हीरा इंडस्ट्री ने भी 10 करोड़, बिंदी उद्योग के लिए राशिद शेख ने 15 करोड़, 12 करोड़ से लेड लाइट एवं बैट्री असेंबलिंग के लिए भी प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, पाइप मैन्यूफैक्चरिंग के लिए भी 10 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद बिहार की एक कंपनी ने प़ॉलिस्टर धागा कंपनी के लिए 75 करोड़ से फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए उसे 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। भूमि की तलाश की जा रही है।

पहले से प्रस्ताव देने वालों को मिलेगा लाभ
बलिया। उपायुक्त उद्योग डॉ. एसके सिंह ने बताया 10 फरवरी से 13 फरवरी 2023 तक ग्लोवल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। इन्वेस्टर्स समिट में जिले से 300 करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है। उद्यमियों को सूक्ष्म उद्यम लगाने पर 20 प्रतिशत, लघु उद्यम लगाने पर 15 प्रतिशत, मध्यम इकाई लगाने पर 10 प्रतिशत पूंजीगत उपादान का लाभ दिया जाएगा। स्थापना ब्याज उपादान वार्षिक ब्याज दर 50 प्रतिशत और अधिकतम दो करोड़ तक का लाभ दिया जाएगा। भूमि क्रय पर स्टांप ड्यूटी में 75 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी। बताया कि निवेश के इच्छुक उद्यमी निवेश सारथी एप पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed