{"_id":"61dc574f5180c938706c70f2","slug":"project-completed-in-one-crore-3-60-crore-more-continues-ballia-news-vns6328263167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ में हो गई परियोजना पूरी, 3.60 करोड़ और जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ में हो गई परियोजना पूरी, 3.60 करोड़ और जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 में बकुल्हा संसार टोला तटबंध पर स्थित स्पर के पुनरुद्धार के लिए 7.21 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई थी। पहली किस्त में एक करोड़ की धनराशि मार्च महीने में दी गई, उससे काम भी पूरा हो गया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि परियोजना की लागत घटाकर 2.84 करोड़ कर दी गई है। वहीं दूसरे अधिकारी का कहना है कि परियोजना के लिए अभी एक करोड़ ही धनराशि मिली है। बाकी पैसा फ्लड फाइटिंग पर खर्च हुआ है। इसका भुगतान होगा। उधर शासन ने इस परियोजना के लिए 3.60 करोड़ की धनराशि और जारी कर दी है।
ब्लाक मुरली छपरा क्षेत्र में वर्षों पूर्व सरयू नदी ने रौद्र रूप दिखाते हुए इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत के तीन पूरवो के 350 परिवारों को बेघर कर दिया था। इसके बाद नदी का रुख सीधे बकुल्हा-संसार टोला तटबंध पर हो गया। इसको सरयू नदी की कटान से सुरक्षित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 में 23 करोड़ की लागत से बाढ़ विभाग ने कटानरोधी कार्य करवाए। इसमें 4.125 किलोमीटर पर करीब 8.50 करोड़ की लागत से 112 मीटर लंबे व छह मीटर चौड़े टी-स्पर का निर्माण कराया गया। इसका कुछ भाग वर्ष 2019 में नदी ने ध्वस्त कर दिया। इसकी मरम्मत करीब 6.50 करोड़ की लागत से विभाग ने करवाई। इसके बाद भी स्पर का कुछ भाग ध्वस्त हो गया। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 7.21 करोड़ की परियोजना स्वीकृत हुई। पहली किस्त में एक करोड़ रुपये दिए गए। जुलाई 2021 में फिर स्पर की मरम्मत हुई।
कौन-क्या कह रहा
विभाग के जेई अमरनाथ का कहना है कि स्पर की मरम्मत का कार्य 2.84 करोड़ से पूरा हो गया है। शेष धनराशि फ्लड फाइटिंग पर खर्च हुई है। अब शासन से पैसा मिलने पर भुगतान होगा। वहीं एसडीओ अमृतपाल का कहना है कि फ्लड फाइटिंग हुई ही नहीं है। परियोजना का इस्टीमेट ही 2.84 करोड़ का है, काम पूरा हो गया है। वहीं एक्सईएन संजय कुमार मिश्र ने बताया कि एक करोड़ की टोकन मनी मिली थी। परियोजना का काम पूरा हो चुका है। शासन से पैसा आने पर भुगतान किया जाएगा।